Homeराज्य समाचारदेहरादून में रंगायन ने सजाई शायरों व कवियों की महफिल:  दो दिवसीय...

देहरादून में रंगायन ने सजाई शायरों व कवियों की महफिल:  दो दिवसीय रंगोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ 

 

दो दिवसीय रंगोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल व कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने किया शुभारंभ
देहरादून: उत्तराखंड की अग्रणी सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था रंगायन एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय रंगोत्सव के प्रथम दिवस में कवि सम्मेलन व मुशायरे का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल व कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवि सम्मेलन व मुशायरे की अध्यक्षता प्रदेश के मशहूर शायर ज़िया बदरुद्दीन ने व संचालन नामचीन शायर व साहित्यकार श्री सुनील साहिल ने किया। प्रदेश की वरिष्ठ साहित्यकार और कवित्री श्रीमती डौली डबराल ने अपनी बेहतरीन रचनाओं से खूब तालियां बटोरी। वरिष्ठ कवि सतीश बंसल ने अपनी कविता से सबको झूमने पर विवश कर दिया। युवा शायर अमजद खान अमजद ने अपने शेरों व नज़्मों से पूरे सभागार का वातावरण खुशगवार कर दिया।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News