सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मंत्रियों संग गांधी पार्क में आयोजित स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत कार्यक्रम में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत उत्तराखंड के 13 जिला पंचायत के लिए वैक्यूम बेस्ट क्लीनिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

सीएम धामी ने मंत्रियों संग झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। सीएम धामी ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है । समस्त प्रदेशवासियों से अपील है कि कूड़े को एक नियत स्थान पर ही एकत्रित करें और अपने गांव शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी दें।
