Homeराज्य समाचारCM हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की प्रगति देखने सीएम धामी स्वयं उतरे...

CM हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की प्रगति देखने सीएम धामी स्वयं उतरे मैदान में: लापरवाही पर लगाई फटकार

 

सीएम धामी खुद मौके पर पहुँचे, फुटपाथ की खराबी पर अधिकारियों को लगाई फटकार

देहरादून: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज होने वाली शिकायतों की प्रगति को धरातल पर परखने हेतु सीएम धामी खुद मौके पर पहुंचे। फाइलों में शिकायत दबाने के बजाय मुख्यमंत्री  ने शुक्रवार को जनता की समस्या को खुद ग्राउंड पर जाकर देखा। सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज एक शिकायत की पड़ताल करते हुए वे देहरादून के जाखन क्षेत्र पहुँच गए।


शिकायतकर्ता विवेक मदान ने राजपुर रोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड करने के दौरान फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत की थी। यूपीसीएल द्वारा फुटपाथ खोदने के बाद मिट्टी का सही भरान न होने से टाइल्स बैठ गईं और फुटपाथ इस्तेमाल के अयोग्य हो गया। साथ ही कई जगह बिजली की लाइनें अभी भी ऊपर दिख रही थीं, जिससे जनता को खतरा हो सकता है।
मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता विवेक मदान को साथ लेकर अपने मोबाइल से वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को मौके की हकीकत दिखाई। स्थिति देखकर सीएम धामी ने नाराजगी जताते हुए कहा, “विभाग समन्वय के बिना काम करते हैं, जिससे पब्लिक परेशान होती है और सरकारी धन की बर्बादी होती है।”
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्लानिंग के साथ काम करें, अन्यथा बार-बार खुदाई से लोगों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ती है।
प्रदेशभर में चलेगा अभियान
सीएम धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेश में कहीं भी ऐसी शिकायतें आ रही हों तो उन्हें तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि वे आगामी दौरों में नियमित रूप से ऐसे मौके पर निरीक्षण करेंगे और पूरे प्रदेश में इस तरह की लापरवाहियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News