5.2 C
Dehradun
Friday, February 14, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसीएम धामी ने आज नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन में अधिकारियों को...

सीएम धामी ने आज नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन में अधिकारियों को प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड, स्वच्छ भारत मिशन और फिट इंडिया मूवमेंट के संदर्भ में दिये आवश्यक दिशा निर्देश

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड सदन नई दिल्ली में अधिकारियों को प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड, स्वच्छ भारत मिशन और फिट इंडिया मूवमेंट के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन गेम्स के तर्ज पर कराया जाना आज पूरे देश के लिए सराहनीय पहला बन चुका है। अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए और इसे शख्ति से लागू किया जाए। इसके अतिरिक्त सरकारी कार्यक्रमों में पेयजल व्यवस्था के लिए पुन उपयोग योग्य बोटलों का ही उपयोग प्राथमिकता से किया जाए। स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष रूप से चार धाम यात्रा मार्ग एवं पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर हर 500 मीटर की दूरी पर डस्टबिन लगाया जाए। साथ ही बस, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्थाओं के नियमित समीक्षा करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। धामी ने कहा कि फिट इंडिया अभियान के तर्ज पर राज्य में फिट उत्तराखंड अभियान की शुरुआत की जाए। साथ ही स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए विधायक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाए। प्रदेश में जंक फूड डे और फिटनेस फेस्टिवल जैसी पहल को बढ़ावा दिया जाए , ताकि राज्य में स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहन मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News