Homeराज्य समाचारउत्तराखंडश्रमिकों के पसीने से लिखी जा रही विकास की नई इबारत :...

श्रमिकों के पसीने से लिखी जा रही विकास की नई इबारत : सतपाल महाराज

पंजीकृत श्रमिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले : सतपाल महाराज
पोखड़ा में श्रमिक पंजीकरण शिविर, मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

पौड़ी। श्रम विभाग की ओर से पोखड़ा विकासखंड मुख्यालय में श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्रीय जनता और श्रमिकों की समस्याएं सुनीं तथा मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सतपाल महाराज ने कहा कि श्रमिक प्रदेश और देश के विकास की मजबूत कड़ी हैं। सड़क, भवन, औद्योगिक क्षेत्र सहित हर निर्माण कार्य में श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “श्रमिक केवल श्रम नहीं करता, बल्कि अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखता है।”

उन्होंने श्रमिकों से समय पर पंजीकरण और नवीनीकरण कराने की अपील की। कहा कि पंजीकृत श्रमिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलती है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले श्रमिकों को पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया की जानकारी सरल भाषा में दी जाए तथा पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सरकारी सुविधाओं को कार्यालयों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में पोखड़ा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र दर्शन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुश रावत, जिला महामंत्री महिपाल सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख संजय गुसाईं सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News