Homeराज्य समाचार"छात्रों की गूंज" के समर्थन में प्रेमनगर में नुक्कड़ नाटक आयोजित: ...

“छात्रों की गूंज” के समर्थन में प्रेमनगर में नुक्कड़ नाटक आयोजित: शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं को किया उजागर

 

माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के 17 जुलाई 2026 को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के समर्थन में आज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव थापर द्वारा प्रेमनगर बाज़ार के मुख्य चौराहे पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राज्य एवं देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और युवाओं के सामने खड़ी चुनौतियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, बेरोज़गारी तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर प्रश्नों को मंचित कर आमजन का ध्यान आकर्षित किया।

नुक्कड़ नाटक में विशेष रूप से देहरादून की छात्रा रिया थापा की आत्महत्या जैसी दुखद घटना का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की संवेदनहीनता पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही NEET परीक्षा से जुड़े विवादों एवं छात्रों के बीच बढ़ती असुरक्षा और तनाव को भी प्रमुखता से उठाया गया।

कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने उपस्थित विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन से 17 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे, बन्नू स्कूल मैदान, देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद करना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व प्रवक्ता अभिनब थापर, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा जी, प्रेमनगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित ग्रोवर जी, युवा कांग्रेस कैंट विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिड़ला जी, सुमित खन्ना जी, मोहित मेहता जी, सन्नी पुंज जी, राजेश शर्मा जी, अनिल नेगी जी, आशीष देसाई जी, कैलाश वाल्मीकि जी, स्वाति नेगी जी, सुनील कुमार जी, राहुल तलवाड़ जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News