Homeराज्य समाचारचमोली के मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में घुसा मलबा और...

चमोली के मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में घुसा मलबा और पानी: 13 श्रमिक सुरक्षित निकाले गए

पीपलकोटी के मायापुर में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिक, सेना-एनडीआरएफ मौके पर

टीएचडीसी परियोजना की टनल में आपदा, राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर
चमोली में टनल में भरा मलबा और पानी, कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका

*मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की सूचना, रेस्क्यू अभियान जारी*

*13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू,बचाव अभियान जारी*

जनपद चमोली अंतर्गत मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम लगभग 7:05 बजे टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार टनल में कार्य कर रहे 18 से 19 लोगों के फंसने की सूचना है। उक्त निर्माण कार्य एचसीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा था।

 

घटना की सूचना मिलते ही खोज एवं बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया। अब तक 13 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि शेष लोगों की तलाश एवं सुरक्षित रेस्क्यू के लिए अभियान लगातार जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं डीआईआरएफ, स्थानीय पुलिस एवं सीआईएसएफ के जवानों द्वारा मौके पर वर्तमान में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा बचाव एवं राहत कार्यों के लिए सभी आवश्यक संसाधन मौके पर जुटाए जा रहे हैं।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News