उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी हुए भाजपा में शामिल, भाजपा की सदस्यता ग्रहण समारोह में सीएम धामी भी हुए शामिल
आज काफी अटकलों के बाद आखिरकार उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने भी भाजपा का दामन थामा। सीएम धामी ने सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए शुभकामनाएं दी।