
अभियुक्त के कब्जे से लगभग साढे 03 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.28 ग्राम स्मैक बराम
*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी व जुआ अधि0 के अभियोग में जा चुका है जेल।
देहरादून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासनगर क्षेत्र से एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने झूला पुल डाकपत्थर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय आसिफ पुत्र इकबाल निवासी सहसपुर को 10.28 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं।
इसी क्रम मे कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03/09/2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर झूलापुल डाकपत्थर क्षेत्र से 01 अभियुक्त आसिफ पुत्र इकबाल को लगभग साढे 03 लाख रू0 मूल्य की 10.28 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0: 267/2026 धारा: 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्वंय भी नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिये वह उक्त स्मैक एक स्थानीय नशा तस्कर से सस्ते दामों में खरीद कर लाया था, जिसे वह अन्य नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* आसिफ पुत्र इकबाल निवासी सहसपुर जिला देहरादून उम्र 21 वर्ष
*बरामदगी:* 10.28 ग्राम अवैध स्मैक अनुमानित मूल्य साढे 03 लाख रू0
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त:*
01- मु0अ0सं0: 95/2025 धारा: 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस थाना सेलाकुई
02- मु0अ0सं0: 101/2022 धारा: 13 जुआ अधि0 कोतवाली सहसपुर
03- मु0अ0सं0: 267/2026 धारा: 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली विकासनगर
*पुलिस टीम:*
01- उ0नि0 सतेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर
02- का0 रविन्द्र चौहान
