Homeराज्य समाचारउत्तराखंडभाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद के यौन शोषण के विरोध में...

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद के यौन शोषण के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन – “नारी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान”

 

ऋषिकेश।कांग्रेस सांसद एवं JNU के बर्खास्त प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम द्वारा JNU की 11 छात्राओं के साथ किए गए यौन दुर्व्यवहार के विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा, जिला ऋषिकेश द्वारा जिला मुख्यालय, ऋषिकेश (भाजपा कार्यालय) में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि JNU की आंतरिक जांच समिति ने प्रोफेसर को यौन शोषण का दोषी पाते हुए 9 अक्टूबर को सेवा से तत्काल बर्खास्त कर दिया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने 11 अक्टूबर को वसंत कुंज नॉर्थ थाने में BNS की सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज की है।

 

*अध्यक्षता: श्रीमती ममता नयाल जी, जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा, जिला ऋषिकेश*

 

*विशेष सहयोग एवं उपस्थिति:*

 

आदरणीय जिला अध्यक्ष श्रीमान राजेन्द्र तड़ियाल जी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पौड़ी जिले के सह-प्रभारी श्रीमान रविन्द्र राणा जी, पूर्व जिला महामंत्री एवं हरिद्वार जिले के सह-प्रभारी श्रीमान दीपक धमीजा जी, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष श्रीमान मनोज ध्यानी जी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष श्रीमान सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजपाल ठाकुर जी, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक श्री कपिल गुप्ता जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश सती जी, श्री विनोद डिमरी जी जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा ध्यानी जी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

 

*महिला मोर्चा की ओर से उपस्थिति:*

 

श्रीमती निवेदिता सरकार जी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, ऋषिकेश एवं उनकी समस्त टीम; श्रीमती पिंकी धस्माना जी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, वीरभद्र एवं उनकी टीम; श्रीमती दीपा राणा जी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्यामपुर एवं उनकी टीम; श्रीमती बिना बंगवाल जी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, रायवाला एवं उनकी टीम; श्रीमती रेखा बिंजोला जी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, बालावाला एवं उनकी टीम।

 

जिला महामंत्री श्रीमती निर्मला उनियाल जी, जिला महामंत्री श्रीमती सुचिता रावत जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा प्रजापति जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजु नेगी जी, जिला मंत्री श्रीमती निशा बिष्ट जी, जिला मंत्री श्रीमती रुचि जैन जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती पूनम डोभाल जी, जिला सोशल मीडिया सह-प्रभारी श्रीमती गंगा चौहान जी, जिला कार्यालय प्रभारी श्रीमती हिमानी कौशिक जी, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी जुगलान जी।

 

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा बहन तनु तेवतिया जी, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा बहन ममता रतूड़ी जी।

महिला मोर्चा ने मांग की कि पीड़ित छात्राओं को न्याय मिले और आरोपी सांसद के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाये।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News