
देहरादून, 30 जुलाई 2026। क्लेमेंटटाउन क्षेत्र की नई बस्ती में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसे में दो सगी बहनों की बरसाती नाले में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियां तेज बहाव में बहकर नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गई थीं।
आज दिनांक 30.07.26 को समय करीब 16:00 बजे राजेश मित्तल निवासी नई बस्ती थाना क्लेमेंटाउन देहरादून द्वारा थाने पर सूचना दी की दुर्गा मंदिर नई बस्ती क्लेमेंट टाउन में दो बच्चिया बरसाती नाले में तेज बहाव मे बहकर नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गई है उक्त सूचना पर तत्काल थाना अध्यक्ष क्लेमेंट टाउन मय फोर्स के मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा दोनों बच्चियों को रैंप के नीचे से बाहर निकाल दिया गया था दोनों बच्चियों की डूबने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई थी मौके पर मृतक बच्चियों की माता रीना कुमारी पत्नी रुदल सदा निवासी ग्राम छोटम पिपरा थाना चौथन जिला खगड़िया बिहार हाल निवासी दुर्गा मंदिर के पास नई बस्ती थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून द्वारा बताया गया कि मेरी बेटी *लक्ष्मी कुमारी उम्र 7 वर्ष सोनाक्षी कुमारी उम्र 3 वर्ष* लगभग 1300 बजे घर के बाहर बरसाती नाले में नहाने गई थी तथा नाले में तेज पानी आने के कारण वह बहकर नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फस गई जब मैंने कुछ समय पश्चात उनकी खोजबीन की तो मेरी बड़ी पुत्री की टांगे रैंप के नीचे दिखाई दी तब हमने लोगों की सहायता से उन्हें बाहर निकाला तो मेरी दोनों पुत्री की पानी में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी रीना कुमारी द्वारा बताया गया कि मैं व मेरे पति नई बस्ती में किराए में रहते हैं व दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं मेरे पति किसी काम से अपने गांव बिहार गए हुए हैं जिन्हें जानकारी दे दी गई है आस पास के लोगों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा भी दोनों बच्चों की मृत्यु पानी के नाली के ऊपर बने रैंप के नीचे फसने व डूबने के कारण होना बताया गया, प्रथम दृष्टिय बच्चियों की मृत्यु नाली के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस जाने व डूबने से होना प्रतीत होता है ।
