Homeक्राइमPolice Action: अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 नशा तस्करों को पुलिस...

Police Action: अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

*अभियुक्तों के कब्जे से 03 लाख रू० से अधिक मूल्य की 11.41 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*

अपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु संपूर्ण राज्य में चलाये जा रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में आपराधिक/ अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में डोईवाला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 09/05/2026 को बालकुआंरी चौक लालतप्पड, डोईवाला पर आकस्मिक रूप से संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों 1-नितिन पुत्र जयपाल सिंह को 05.45 ग्राम अवैध स्मैक तथा 2-अनूप पुत्र गिरीश चंद को 05.96 ग्राम अवैध स्मैक (दोनो से कुल 11.41 ग्राम स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-149/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ करने पर जानकारी हुयी अभियुक्तगण स्वंय भी नशे के आदी है तथा उक्त दोनो घूम-घूमकर देहरादून/ डोईवाला क्षेत्र मे टैक्सी चालको/मजदूरो आदि को ऊंचे दामों में स्मैक बेचते है, जिससे उन्हें मुनाफा भी हो जाता है तथा स्वयं के नशे के पैसे भी मिल जाते है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- नितिन पुत्र जयपाल सिंह निवासी रेस कोर्स न्यू बस्ती, सी- ब्लॉक देहरादून, उम्र- 26 वर्ष
2-अनूप पुत्र गिरीश चंद निवासी सोनला थाना नंदप्रयाग कर्णप्रयाग चमोली उम्र- 22 वर्ष

*बरामदगी का विवरण*

1-अभियुक्त नितिन से 05.45 ग्राम अवैध स्मैक
2- अभियुक्त अनूप से 05.96 ग्राम अवैध स्मैक
(कुल बरामद 11.41 ग्राम स्मैक) अनुमानित कीमत 3,30,000/- रूपये

*पुलिस टीम :-*

01- उ0नि0 आदित्य सैनी, चौकी प्रभारी लालतप्पड़
02- अ0उ0नि0 मनोज कुमार
03- हे0का0 राजीव कुमार
04- कानि0 सलेकचन्द

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News