20.2 C
Dehradun
Thursday, March 20, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडअंतर्राष्ट्रीय विज्ञान: गणित और तकनीकी मेला 2024

अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान: गणित और तकनीकी मेला 2024

देहरादून का अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और तकनीकी मेला इस वर्ष उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) में अपने पाँचवें संस्करण के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री श्री सुभोध उनियाल जी ने किया।
मेले के दूसरे दिन गणित क्विज़ और मैजिक ऑफ मैथ्स जैसे कार्यक्रमों में शहर के दर्जनों छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विज्ञान, गणित और तकनीकी शिक्षा को जन.जन तक पहुँचाने और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह अंतरराष्ट्रीय मेला UCOST उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और दिव्य हिमगिरि द्वारा आयोजित किया जाता है।
UCOST के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने विज्ञान शिक्षा को जनोपयोगी बनाने और क्षेत्र विशेष के विकास में गहन शोध की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं कार्यक्रम के आयोजक और दिव्य हिमगिरि के संपादक श्री कुँवर राज अस्थाना ने विज्ञानए गणित और तकनीक के समन्वय के लिए इस तरह के आयोजनों की अहमियत पर ज़ोर दिया।
गणित क्विज़ के समन्वयक और डीआईटी  (DIT) के गणित विभागाध्यक्ष डॉ. जोगेंद्र सिंह ने विज्ञान और गणित शिक्षा के प्रचार.प्रसार की आवश्यकता को रेखांकित किया।
हर साल की तरह इस वर्ष भी दून स्कूल, देहरादून के गणित विभागाध्यक्ष श्री चंदन सिंह घुघत्याल ने मैजिक ऑफ मैथ्स का विशेष सत्र लिया। श्री घुघत्याल ने गणित की कई रोचक ट्रिक्स के माध्यम से छात्रों को गणित के प्रति उत्साहित किया। उन्होंने ज्यामितीय रंगोली के जरिए गणित के सौंदर्यबोध का अनुभव कराया और यह बताया कि यदि किसी भी अवधारणा को उसके इतिहास के साथ जानकर रुचिकर ढंग से पढ़ाया जाए तो गणित की जटिलता भी सरल और आनंददायक हो जाती है।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250 छात्रों ने भाग लिया और श्री घुघत्याल से कई सवाल पूछे। उनके सत्र ने महिला तकनीकी संस्थान (WIT) के सभागार को गणितीय और तकनीकी वातावरण से भरपूर बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में (WIT) के निदेशक डॉ. पांडा ने श्री चंदन सिंह घुघत्याल को एक पौधा भेंट कर सम्मानित कियाए जबकि डॉ. जोगेंद्र सिंह ने उन्हें DISTF का स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार व्यक्त किया। UCOST के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत और उपनिदेशक डॉ. डीण्पी उनियाल ने गणित शिक्षा के प्रचार.प्रसार में श्री घुघत्याल के समर्पण और योगदान की भूरी.भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर महिला तकनीकी संस्थान के डॉ.आशीष नौटियाल, इंडियन पब्लिक स्कूल के मनोज कुमार और अनिल अधिकारी, डीआईटी के डॉ. नवीन अग्रवालए यूटीयू (UTU) के डॉण् अमित अग्रवाल सहित विश्वविद्यालय के छात्र, प्रोफेसर और अन्य अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने न केवल कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, बल्कि विज्ञान, गणित और तकनीकी शिक्षा के प्रति समर्पण और उत्साह को भी प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News