25.8 C
Dehradun
Saturday, July 19, 2025
Google search engine
Homeदेशदुखद घटना। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान...

दुखद घटना। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही हुआ क्रैश, विमान में 242 लोग थे सवार, एक व्यक्ति जीवित बचा

 

चमत्कार। एयर इंडिया के विमान क्रैश में एक व्यक्ति जीवित बचा

अहमदाबाद। आज एक बहुत ही दुखद और हृदयविदारक घटना अहमदाबाद से सामने आई जहां अहमदाबाद में दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ। इसमें सवार 241 लोगों की मौत हो गई है। एक यात्री की चमत्कारिक रूप से जान बच गई है। एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।

विमान का आखिरी सिग्नल 190 मीटर (625 फीट) की ऊंचाई पर मिला, जो उड़ान भरने के तुरंत बाद था। भारत के सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA ने बताया कि विमान ने दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से उड़ान भरी थी।

उड़ान भरने के बाद विमान ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को मेडे कॉल (इमरजेंसी मैसेज) भेजा, लेकिन इसके बाद कोई जवाब नहीं मिला। DGCA के अनुसार, विमान में दो पायलट और 12 केबिन क्रू सहित कुल 242 लोग सवार थे।

कप्तान के पास 8,200 घंटे और को-पायलट के पास 1,100 घंटे का उड़ान अनुभव था। एक्सीडेंट एयरपोर्ट के बाहर हुआ। एअर इंडिया ने बताया कि घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। अहमदाबाद में 12 जून को एअर इंडिया का एक पैसेंजर प्लेन सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद घटनास्थल पर काले धुएं का गुबार छा गया।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News