Homeराज्य समाचारसेलाकुई में विधिक सेवा शिविर: मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई नशा मुक्ति की...

सेलाकुई में विधिक सेवा शिविर: मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, 3500 से अधिक लोग हुए शामिल

न्याय आपके द्वार: सेलाकुई में बहुउद्देशीय विधिक सेवा शिविर से 2000 से अधिक लाभार्थी लाभान्वित

मुख्य न्यायाधीश का आह्वान—युवाओं को ड्रग्स से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा दिनांक 06 सितम्बर, 2026 को *जय कम्युनिटी सेंटर, सेलाकुई एवं पी.एम. श्री शहीद सत्येन्द्र चौहान अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, सेलाकुई, देहरादून* में बहुउद्देशीय विधिक सेवाएं एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ *माननीय मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार गुप्ता जी, माननीय कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी जी एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री राकेश थपलियाल जी* की गरिमामयी उपस्थिति में माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर *जिला न्यायाधीश श्री हरीश कुमार गोयल, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री आर.के. खुल्बे, सदस्य सचिव उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्री प्रदीप कुमार मणि, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री प्रमेन्द्र डोबाल सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, *बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष श्री अनिल कुकरेती, सचिव श्री अजय बिष्ट एवं कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग, देहरादून के कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा *एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक* के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। सचिव श्रीमती सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक न्याय एवं योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है।

*माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय का संबोधन:*

माननीय मुख्य न्यायाधीश जी ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए कहा कि कलाकारों ने नशे के दुष्परिणामों को बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया और *नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा* दिलाई कि *”हमारी नई पीढ़ी उड़ता पंजाब मूवी की तरह नशे में बर्बाद न हो, हमें अपने युवाओं को ड्रग से बचाना है।”* उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों पर ध्यान देना होगा ताकि युवा नशे की चपेट में न आएं।

*मुख्य न्यायाधीश महोदय के संबोधन के उपरांत विभिन्न सामग्री वितरित की गई:*

माननीय न्यायमूर्तिगण के कर-कमलों द्वारा –
– *शिक्षा के क्षेत्र में:* 4 विद्यालयों को कंप्यूटर, यूपीएस व प्रिंटर, 5 विद्यालयों को आरओ वाटर प्यूरीफायर तथा वर्ष 2025-26 में कक्षा 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए गए।
– *जन-कल्याण सामग्री:* जरूरतमंदों को स्कूल बैग, स्टेशनरी, ट्रैक सूट, कंबल, मेडिकल किट, महालक्ष्मी किट, बेबी किट तथा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर एवं श्रवण यंत्र वितरित किए गए।
– *सम्मान:* शिविर की स्वच्छता में सहयोग करने वाले 12 पर्यावरण मित्रों को माननीय न्यायमूर्ति जी द्वारा सम्मानित किया गया।

*सामान वितरण के उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टॉलों का निरीक्षण किया गया।*

माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा शिविर में लगे 40 से अधिक सरकारी विभागों एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान *ग्राफिक एरा, सीमा डेंटल कॉलेज एवं राही नेत्रधाम द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर* का विशेष निरीक्षण किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन, ईसीजी जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण, सीमा डेंटल कॉलेज द्वारा दंत जांच एवं राही नेत्रधाम द्वारा नेत्र जांच कर जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए गए।

*विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में अपनी योजनाओं और कार्यों से 2000 से अधिक लाभार्थी लाभान्वित किये गए तथा इस शिविर में लगभग 3500 से अधिक व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News