हरिद्वार। ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी के मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री उर्मिला सनावर को ACJM कोर्ट ने जमानत दे दी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने ये फैसला सुनाया।
बताया जा रहा है कि जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपराध को गंभीर बताते हुए जमानत का विरोध किया। वहीं बचाव पक्ष की वरिष्ठ अधिवक्ता प्रीति सिंह चौहान ने कोर्ट के सामने मजबूत दलीलें रखीं और बताया कि मामला रंजिशन दर्ज किया गया है। दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने उर्मिला सनावर की जमानत मंजूर कर ली।

