केशवपुरी बस्ती में दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
*मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 महिला अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलो 296 ग्राम गांजा हुआ बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 01/11/2026 को केशवपुरी बस्ती डोईवाला से 01 अभियुक्ता सुलेखा पत्नी श्री दिनेश साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती कोवाली डोईवाला को 01 किलो 296 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-340/2026, धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।
*अभियुक्ता का नाम पताः-*
सुलेखा पत्नी श्री दिनेश साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, देहरादून, उम्र- 40 वर्ष
*बरामद माल का विवरणः-*
01 किलो 296 ग्राम अवैध गांजा
*पुलिस टीम :-*
01- उ०नि० विपिन खण्डूरी
02- हे०का० देवेन्द्र नेगी
03- हे०का० सुधीर सैनी
04- का० रविन्द्र टम्टा
05- का० वीर सिंह
06- म०का० गार्गी

