Homeराज्य समाचारउत्तराखंड2027 की चुनावी जंग के लिए कांग्रेस का महामंथन:  खड़गे-राहुल ने उत्तराखंड...

2027 की चुनावी जंग के लिए कांग्रेस का महामंथन:  खड़गे-राहुल ने उत्तराखंड के नेताओं को दिए सियासी मंत्र

उत्तराखंड चुनाव पर हाईकमान का फोकस, खड़गे-राहुल ने दिल्ली में बनाई रणनीति

उत्तराखंड में सत्ता वापसी की तैयारी में कांग्रेस, दिल्ली में दिग्गजों के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने दिए उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं को सुझाव और निर्देश, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ व्यापक मंथन

आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के आवास 10, राजाजी मार्ग पर माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री के.सी. वेणुगोपाल जी की उपस्थिति में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेश प्रभारी माननीय कुमारी शैलजा जी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी, नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य जी, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक श्री प्रीतम सिंह जी तथा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत जी, सह प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव जी उपस्थित रहे।

बैठक की जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बताया कि बैठक में उत्तराखंड के वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य, प्रदेश से जुड़े जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों, संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। चुनावी रणनीति के साथ-साथ संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक कांग्रेस की पहुंच को प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व उत्तराखंड के राजनीतिक हालात और संगठन की तैयारियों को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सामूहिक नेतृत्व और बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण रही।

दसौनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी का पूरा प्रयास रहेगा कि संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसरोकारों के आधार पर आगामी चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाए।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News