36.2 C
Dehradun
Thursday, April 24, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारप्रदेश सरकार के तीन साल होने पर रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में...

प्रदेश सरकार के तीन साल होने पर रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में कार्यक्रम का आयोजन,

कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक सौरभ मैठाणी ने जमाया रंग,
काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां,
मैं पहाड़ां कु रैबासी, तू दिल्ली रौण वाली गीत पर महिलाएं झूमने पर हुई मजबूर,
समाज में जागरूकता फैलाने वाले लोगों को किया समाज के सितारे पुरस्कार से सम्मानित,
रुद्रप्रयाग। प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने पर रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा तो प्रसिद्ध लोक गायक सौरभ मैठाणी के मैं पहाड़ां कु रैबासी, तू दिल्ली रौण वाली, गीत पर उपस्थित भीड़ झूमने पर मजबूर हो गई।
इस अवसर पर काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन तीन वर्षों में रुद्रप्रयाग जनपद के साथ ही राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देश-प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनमें उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने पिछले तीन वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने के साथ-साथ उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि गुलाबराय मैदान में उमड़ा जनसैलाब वर्तमान सरकार की सेवा, सुशासन एवं विकासपरक नीतियों का प्रतिबिंब बनकर परिलक्षित हो रहा है। चारों ओर पहाड़ी लोक संगीत की गूंजती मधुर धुने आयोजन को और भी खास बना रही है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्थानीय लोक गायक सौरभ मैठाणी एवं हेमा नेगी करासी के गीत एवं जागर रहे। इन गीतों और जागरों पर बुजुर्ग, युवा, बच्चे, सभी जमकर थिरके। सौरभ ने जहां पहाड़ों कु रैबासी, तू दिल्ली रौण वाली, तू रैंदी मां तू रैंदी, लव मैरिज सहित अनेक गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं हेमा ने जागर की प्रस्तुतियां दी।
वहीं कार्यक्रम में समाज के सितारों में लोक गायक सौरभ मैठाणी, पर्यावरणविद जगत सिंह चौधरी जंगली, आचार्य कृष्णानंद, भावी देवी, प्रभा देवी, डॉ राकेश भट्ट, हेमा नेगी करासी, प्रीति नेगी, नलिनी गुसांई, दर्शनी देवी, लक्ष्मी देवी, आरती रावत, दिनेश सिंह चौधरी, रमेश पहाड़ी को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
बाइट-1- सौरभ बहुगुणा, काबीना मंत्री उत्तराखण्ड
बाइट-2- सौरभ मैठाणी, प्रसिद्ध लोक गायक उत्तराखण्ड
बाइट : 3 आशा नौटियाल विधायक केदारनाथ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News