18.4 C
Dehradun
Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस के...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में किया गया प्रतिभाग

 

आज उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी विशिष्टताओं और योग्यताओं के कारण भारत का एक विशेष राज्य है। यह देश का सबसे अधिक आबादी वाला और सर्वाधिक जिलों वाला राज्य है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने समृद्ध और विधित स्थलाकृति जीवंत संस्कृति, त्यौहारों , स्मारकों, प्राचीन धार्मिक स्थलों और विहारों के कारण घरेलू पर्यटकों के लिए अत्यधिक आकर्षण का केंद्र रहा है। राज्यपाल ने हिंदी साहित्य और कला के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी साहित्य के विकास में यह राज्य सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साहित्य और कला के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अग्रणी रहा है और इसके आदितिय योगदान ने पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध किया है। राज्यपाल ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना के प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल हमारे सदियों पुरानी एकता की शक्ति को बल देती है। यह हमारी विविधता में एकता और सामूहिक ताकत का परिचायक है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को हमारी सांस्कृतिक समृद्धि और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाला एक सशक्त माध्यम बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News