13.6 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडआज कालसी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, SDRF ने किया एक महिला...

आज कालसी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, SDRF ने किया एक महिला को रेस्क्यू व एक पुरुष का शव बरामद

 

आज दिनांक 15 दिसम्बर 2024 को डीसीआर देहरादून के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कालसी से 10 किलोमीटर आगे एक कार (वाहन संख्या-UK 07BQ 8198) खाई में गिर गई है जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से एसडीआरएफ टीम ASI सुरेश तोमर के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

उक्त दुर्घटनाग्रस्त कार विकासनगर से कनवा की ओर जा रही थी जो कालसी से 10 किलोमीटर आगे अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग 800 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक महिला व एक पुरुष सवार थे।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार में सवार महिला जो घायल अवस्था में स्वयं ही रोड हैड पर आ गई थी। उक्त महिला को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा पुरुष की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी जिसको खाई से निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायल महिला- सुशीला देवी पत्नी श्री माया सिंह पंवार निवासी ग्राम- कनवा तहसील कालसी देहरादून।

मृतक -माया सिंह पंवार निवासी ग्राम कनवा तहसील कालसी देहरादून

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News