Homeक्राइमदेहरादून में एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल: आधी रात...

देहरादून में एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल: आधी रात को सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लूटकर किया गंभीर घायल

 

देहरादून: कल देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ लूट और मारपीट का मामला सामने आया है। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने युवक का सहस्रधारा क्रॉसिंग से अपहरण कर लिया और लूटपाट के बाद जामुनवाला पुल से नीचे नदी में फेंक दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक पूरी रात पत्थरों के बीच जिंदगी और मौत से जूझता रहा। सुबह स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। युवक के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शिवाजी मार्ग कांवली रोड निवासी युवक के पिता विनोद कुमार ने थाना प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराई है, उन्होंने बताया कि, उनका बेटा आकाश कुमार (23 वर्षीय) आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उसकी ड्यूटी शाम छह बजे से रात दो बजे तक रहती है। गुरुवार रात करीब सवा दो बजे वह सहस्रधारा क्रॉसिंग पर घर जाने के लिए ऑनलाइन बाइक बुक कर रहा था।  इसी दौरान स्कूटर सवार दो युवक वहां पहुंचे और जबरन आकाश को अपने साथ ले गए।

आरोपी आकाश को घंटाघर, बिंदाल पुल और गढ़ी कैंट होते हुए जामुनवाला पुल तक ले गए। वहां बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की. उसका बैग, दो मोबाइल फोन और पर्स में रखे 700 रुपये लूट लिए. इसके बाद आरोपियों ने आकाश को पुल से नीचे नदी में फेंक दिया।

गिरने से युवक की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. घायल हालत में वह पूरी रात नदी किनारे पत्थरों के बीच पड़ा रहा. बीती सुबह आसपास के लोगों ने उसकी आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वर्तमान में आकाश का इलाज दून अस्पताल में चल रहा है.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News