Homeराज्य समाचारउत्तराखंड4G संस्था ने आक्रोश मार्च को दिया अपना समर्थन और संस्था ने...

4G संस्था ने आक्रोश मार्च को दिया अपना समर्थन और संस्था ने आक्रोश मार्च में आने के लिए किया जनता से आवाहन

रविवार शाम को 4G संस्था द्वारा सभी सदस्यों को जागरूक किया गया तथा आक्रोश रैली में आने के लिए आवाहन किया गया। बताते चले की 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर बांग्लादेश में हिंदू एवं अन्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए आक्रोश मार्च का आयोजन किया जा रहा है । जो की 10 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे रेंजर ग्राउंड देहरादून में संपन्न होगा । 4G संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट जी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी तथा आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या के साथ पहुंचने का आश्वासन भी दिया गया । बैठक में राकेश उनियाल, गौरी रौतेला, पूनम रावत, नीतू कंडारी,वंदना रावत, डॉ हरीश रावत, कालिका प्रसाद सेमवाल, जितेंद्र मियां , मधु रावत, शर्मिष्ठा एवं सभी सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News