आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने सोशल मीडिया संगठन को विधानसभा स्तर पर किया मजबूत


डिजिटल अभियानों को धार देने के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में नई नियुक्तियां
उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी (सोशल मीडिया विभाग) के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षगणों की सूची जारी।
कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर ने सूची जारी करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं अभियानों के सफल कार्यान्वयन हेतु सोशल मीडिया विभाग के विधानसभा अध्यक्षगण नियुक्त किए जाता है।
सभी विधानसभा अध्यक्षगण जनहित के मुद्दों के अधिकाधिक डिजिटल प्रसारण तथा जिला स्तर पर सोशल मीडिया संगठन को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्होंने अपेक्षा की है कि सभी पदाधिकारी आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के चुनावी अभियान को घर-घर तक पहॅुचायेंगे।

