20.5 C
Dehradun
Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडदीपम सेठ बने उत्तराखंड के नए डीजीपी, गृह विभाग ने जारी किया...

दीपम सेठ बने उत्तराखंड के नए डीजीपी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं दीपम सेठ

 

एडीजी दीपम सेठ को उत्तराखंड के 13वें डीजीपी की जिम्मेदारी सौंप गई है। वह उत्तराखंड कैडर के वर्तमान में सबसे वरिष्ठ अधिकारी है। पिछले साल पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की सेवानिवृत होने पर के बाद दीपम सेठ के वापस आने की चर्चाएं थी। गृह विभाग की ओर से आदेश जारी होने के साथ ही उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एडीजी दीपम सेठ ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर सोमवार को मूल कैडर ज्वाइन किया।
दीपम सेठ 1995 के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्ष 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। अभी उनके प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी नहीं हुई थी पर शासन से उन्हें वापस बुलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया था।

एडीजी दीपम सेठ उत्तराखंड के वर्तमान की सबसे वरिष्ठ अधिकारी है। सरकार ने उनका नाम भी डीजीपी के पैनल में शामिल करने के लिए यूपीएससी को भेजा था, लेकिन वहां प्रतिनयुक्ति से वापस नहीं आए थे। ऐसे में सभी जरूरी अर्हताएं पूरी करने के वाले अधिकारियों में एडीजी अभिनव कुमार का नंबर आ गया था। उन्होंने पिछले साल 30 नवंबर को प्रदेश के 12वें डीजीपी के रूप में पुलिस की कमान संभाली थी, लेकिन पिछले दिनों फिर से डीजीपी के चयन के लिए एक पैनल यूपीएससी भेजा गया। मगर इस पैनल में अभिनव कुमार का नाम शामिल नहीं था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News