उत्तराखंड गौरव रत्न* से सम्मानित शिक्षक ने दुर्गम क्षेत्र के राजकीय विद्यालय को बनाया सफलता की मिसाल
रिपोर्टर मनोज नौडियाल
पौड़ी गढ़वाल/कोटद्वार। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिंगवाड़ी, विकासखंड एकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक (एल.टी.) विज्ञान श्री राकेश पोखरियाल को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। 20 वर्षों से राजकीय सेवा में कार्यरत श्री पोखरियाल ने अपने समर्पण, नवाचार और सतत प्रयासों से दुर्गम क्षेत्र के विद्यालय को विशिष्ट पहचान दिलाई है।उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा, कमला नेहरू पुरस्कार, NMMSS छात्रवृत्ति, श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति, इंस्पायर मानक विज्ञान परियोजना, विज्ञान संगोष्ठियों एवं प्रदर्शनियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलताएँ हासिल की हैं। वर्ष 2018 में इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत विद्यालय के पाँच में से पाँच विद्यार्थियों का चयन तथा वर्ष 2024 में चार विद्यार्थियों का चयन, विज्ञान प्रदर्शिनी, विज्ञान सेमिनार में निरंतर प्रभावशाली प्रतिभाग राज्य स्तर तक प्रतिभाग राज्य में स्थान प्राप्ति विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों का प्रमाण है। वे लगभग 14 वर्षों से विद्यालय समय के उपरांत भी विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन करते रहे हैं।विद्यालय की विशेष पहचान उसके अनुशासन, स्वच्छता, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित कक्षा-कक्षों, शिक्षण नवाचारों और विभागीय कार्यों के त्वरित निष्पादन से भी बनी है। हाल में हुए नामिका निरीक्षण के दौरान निरीक्षकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि *“हम यहाँ से बहुत कुछ सीखकर जा रहे हैं।”* विद्यालय की *सफलता की कहानी* विभागीय प्रशिक्षण साहित्य में भी प्रेरणास्वरूप प्रकाशित हो चुकी है।



आपदा प्रभावित विद्यालय को सुरक्षित स्थान पर पुनर्स्थापित कराने, विज्ञान एवं डिजिटल शिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। वर्तमान में वे जनगणना कार्य के राज्य मास्टर ट्रेनर के रूप में भी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व निभा रहे हैं।
श्री पोखरियाल की उपलब्धियाँ इस बात की मिसाल हैं कि समर्पित शिक्षक अपने प्रयासों से सीमित संसाधनों वाले ग्रामीण विद्यालय को भी सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकता है। उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान उनके दीर्घकालीन शैक्षिक योगदान, कर्मठता और विद्यालय के प्रति सतत निष्ठा का सम्मान है। सम्मान, गौरव और कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा!
अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि मुझे ‘उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान’ से सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। डिस्कवर यूके न्यूज़ 24 द्वारा आयोजित समारोह में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्रीमती ऋतु भूषण खंडूड़ी जी के करकमलों से यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण है।
इस सम्मान एवं मेरे कार्यों की पहचान के लिए टीम डिस्कवर यूके न्यूज़ 24 सहित मुख्य संपादक श्री अम्बेश पंत जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
एक शिक्षक के रूप में शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और समाजहित के लिए किए जा रहे प्रयासों को मिली यह पहचान मुझे और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देती है।
यह सम्मान मेरे लिए केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज और शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभाने का संकल्प भी है।आप सभी के स्नेह, शुभकामनाओं एवं आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। राकेश पोखरियाल
प्रभारी प्रधानाध्यापक
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रिंगवाड़ी, पौड़ी गढ़वाल

