कोटद्वार। टीसीजी पब्लिक स्कूल में डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज द्वारा आयोजित उत्तराखंड गौरव रत्न 2025 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमति रितु भुषण खंडूरी एवं प्रधानाचार्य नीना घिल्डियाल द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।उत्तराखंड गौरव रत्न 2025 सम्मान समारोह नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 12 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नम्बर 4 की प्रधानाचार्य डाक्टर श्रीमती सुनीता डंडरियाल को सम्मानित किया गया।



