Homeराज्य समाचारउत्तराखंडCIMIS कॉलेज, देहरादून में जिला स्तरीय युवा संसद आयोजित: 50 युवाओं ने...

CIMIS कॉलेज, देहरादून में जिला स्तरीय युवा संसद आयोजित: 50 युवाओं ने किया प्रतिभाग

‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के तहत आयोजित युवा संसद में प्रतिभागियों ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर रखे विचार

शिव विश्नोई ने प्रथम, हिमानी ने द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रतिभाग के लिए शुभकामनाएँ दी गईं

देहरादून, 31 अक्टूबर 2026। ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के अंतर्गत आज CIMIS कॉलेज, देहरादून में जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ CIMIS कॉलेज के अध्यक्ष श्री ललित जोशी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर मेरा युवा भारत, देहरादून के उपनिदेशक श्री अविनाश कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को युवा संसद कार्यक्रम के उद्देश्य एवं प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में 50 युवाओं ने प्रतिभाग किया। युवा संसद के दौरान ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर विभिन्न प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए और विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपनी समझ साझा की।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका सामाजिक कार्यकर्ता श्री अवधेश शर्मा, श्री ललित जोशी, पूर्व जिलाधिकारी श्री योगेश धस्माना तथा सुश्री भैरवी ने निभाई। प्रतिभागियों के विचारों और प्रस्तुतियों के आधार पर परिणाम घोषित किए गए। इसमें शिव विश्नोई ने प्रथम, हिमानी ने द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक श्री प्रवेश सिंह बजवाल, श्री सुभाष खत्री, श्री सुमन सिंह बिष्ट, श्री देवेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ना, समसामयिक राष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श के लिए मंच प्रदान करना तथा नेतृत्व क्षमता एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना रहा।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News