Homeराज्य समाचारउत्तराखंडविश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने जगाई हृदय स्वास्थ्य...

विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने जगाई हृदय स्वास्थ्य की अलख

स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन का संदेश:  इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

हृदय रोगों से बचाव को लेकर इन्दिरेश अस्पताल में विशेष जागरूकता अभियान

नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से रखें दिल को स्वस्थ: डॉ. तनुज भाटिया

विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
में दिया ह्दय रोगों से बचाव का संदेश

पोस्टर प्रतियोगिता में दीक्षा और भावना प्रथम, सौरभ द्वितीय और अरचना को मिला तृतीय स्थान
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी (हृदय रोग) विभाग की ओर से विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा हृदय रोगों की रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीक्षा और भावना, द्वितीय स्थान पर सौरभ तथा तृतीय स्थान पर अरचना रहे।

 


इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं निदेशक प्रोफेसर डॉ. तनुज भाटिया ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवनशैली हृदय रोगों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और हृदय से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से अपने साथ-साथ परिवार के सदस्यों को भी हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रो. डाॅ साहिल महाजन, डाॅ रिचा शर्मा, डाॅ अनामिका, डाॅ मयंक अग्रवाल काॅर्डियोलाॅजी विभाग के वरिष्ठ ह्दय रोग विशेषज्ञों ने भी संदेश दिया कि अपने वजन को संतुलित रखें, संयमित जीवन शैली को अपनाएं और नियमित व्यायाम करें।
कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग एवं सपोर्ट स्टाफ उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। प्रतिभागियों ने हृदय स्वास्थ्य, हृदय रोगों से बचाव, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित विषयों पर सुंदर एवं प्रेरणादायक पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीक्षा और भावना, द्वितीय स्थान पर सौरभ तथा तृतीय स्थान पर अरचना रहे।
कार्यक्रम में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों के साथ अस्पताल के विभिन्न विभागों के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, तनाव को नियंत्रित रखने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के समापन पर कार्डियोलॉजी विभाग एवं अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। उपस्थित जनसमूह को हृदय रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News