Homeराज्य समाचारउत्तराखंडहिंदी पखवाड़े के समापन पर लॉ कॉलेज में निबंध व भाषण प्रतियोगिता: ...

हिंदी पखवाड़े के समापन पर लॉ कॉलेज में निबंध व भाषण प्रतियोगिता:  सिद्धिका तोमर और आयुषी चौधरी रहीं अव्वल

साइबर अपराध और जनकल्याण योजनाओं पर छात्रों ने रखे तार्किक विचार, हिंदी पखवाड़ा संपन्न

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में हिंदी पखवाड़े का समापन, विजेताओं को किया सम्मानित

निबंध व भाषण प्रतियोगिता संग लाॅ काॅलेज देहरादून में हिंदी पखवाड़े का समापन।
निबंध लेखन में सिद्धिका तोमर व भाषण प्रतियोगिता में आयुषी चैधरी ने मारी बाजी।


देहरादूनए 30 सितंबर। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज देहरादून में हिंदी पखवाड़े के समापन पर विद्यार्थियों की रचनात्मकताए अभिव्यक्ति कौशल एवं हिंदी भाषा के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करने लेखन एवं वक्तृत्व कौशल को बढ़ावा देना तथा समसामयिक विषयों पर स्वतंत्र एवं तार्किक चिंतन की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कार्यकारी निदेशक श्री अभिषेक जोशी इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निर्धारित विषय पर अपने विचारों को लेखन के माध्यम से प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता का विषय ष्साइबर अपराध एवं वित्तीय धोखाधड़ी और आम नागरिकरू डिजिटल भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौतीष् था। प्रतिभागियों ने विषय के सामाजिकए आर्थिक एवं समसामयिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपने विचारों को प्रभावी एवं रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
भाषण प्रतियोगिता का विषय ष्भारत में मुफ्त की योजनाएँए जनकल्याण का अधिकार या करदाता संग कुठाराघातघ्ष् था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विषय के विभिन्न पक्षों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की आवश्यकताए समाज के कमजोर वर्गों को मिलने वाले लाभ तथा इन योजनाओं के आर्थिक प्रभाव जैसे विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। प्रतिभागियों ने अपने भाषणों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की उपयोगिता के साथ.साथ सरकारी योजनाओं पर होने वाले आर्थिक व्ययए करदाताओं की भूमिका तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर भी अपने तर्क प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने तथ्योंए उदाहरणों एवं तार्किक विचारों के माध्यम से अपने वक्तव्य को प्रभावी बनाया।
प्रतियोगिताओं के दौरान निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय.वस्तुए भाषाए अभिव्यक्तिए प्रस्तुतीकरणए मौलिकता एवं तार्किकता के आधार पर किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिद्धिका तोमर तथा द्वितीय स्थान श्रेया शुक्ला ने प्राप्त किया। वहींए भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुषी चौधरी ने प्राप्त कियाए जबकि द्वितीय स्थान अनुष्का अस्वाल एवं मैत्री पाल ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा, प्राचार्य प्रो0 पूनम रावत, विभागाध्यक्ष प्रो0 राधेश्याम झा, श्री अमित चैधरी, डा0 भावना अरोड़ा, डा0 उज्जवल सिंह, नंदिनी मजूमदार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
प्रो0 राजेश बहुगुणा
उपकुलपति

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News