21 C
Dehradun
Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडअंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता सचिवालय कप 2024

अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता सचिवालय कप 2024

फाइनल (महिला वर्ग)

महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में महिला फाइनल मैच एजुकेशन वॉरियर्स एवं पिटकुल विभाग के बीच 10_ 10 ओवर का खेला गया। एजुकेशन वॉरियर्स ने पहले खेलते हुए 02 विकेट पर 118 रन बनाए। रचना ने 57 और प्रीति ने 32 रन बनाए। पूनम और संगीता ने 1_1 विकेट लिया।
जवाब में पिटकुल की टीम 09 विकेट पर 68 रन ही बना पाई, आशा ने 10 रन बनाए। प्रीति ने 02 विकेट लिए। इस तरह एजुकेशन वॉरियर्स ने मैच 50 रन से जीत लिया
मैन ऑफ द मैच रचना को दिया गया।

फाइनल पुरुष वर्ग

पुरुष वर्ग में फाइनल मैच यूपीसीएल एवं स्कूल एजुकेशन के बीच खेला गया। यूपीसीएल की टीम पहले खेलते हुए 101 रनों पर ऑल आउट हो गई। शुभम भंडारी ने 24 और अक्षय कुमार ने 19 रन बनाए। दिनेश सिंह नेगी ने 04 और हकीमुद्दीन ने 03 विकेट लिए। जवाब मे स्कूल एजुकेशन ने शैलेंद्र रौथान के 68 रनों की मदद से 12.5 ओवरों में 02 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
और मैच 08 विकेट से जीत लिया।

मैन ऑफ द मैच_ शैलेंद्र रौथान
बेस्ट बैट्समैन_ शैलेंद्र रौथान
बेस्ट बॉलर_ मुकेश कुमार
बेस्ट विकेटकीपर_ योगेश उनियाल
बेस्ट फील्डर_ अखिलेश राणा
फेयर प्ले अवार्ड_ टीम सचिवालय डेंजर
मैन ऑफ द सीरीज_ शैलेंद्र रौथान

आज मुख्य अतिथियों में श्री अजय सिंह, एस.एस.पी. देहरादून, श्री डी.एस. बुदियाल जी, निदेशक पिटकुल, श्री अशोक कुमार जुयाल, श्री विजय कुमार, श्री धीरेन्द्र सिंह , श्री सुनील लखेड़ा, श्री जीतमणि पैन्यूली, उपस्थित रहे। क्लब की ओर से अध्यक्ष श्री अनिल जोशी जी, सचिव श्री राजेंद्र रतूड़ी, संयुक्त सचिव श्री रवि रंसवाल, संप्रेक्षक श्री अनिल काला कोषाध्यक्ष श्री अतुल परमार, मीडिया प्रभारी अनुज शेखर चमोली, विनोद शर्मा, मनोज भट्ट आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News