
महिला तथा बाल अपराधों के प्रति सवेंदनशील दून पुलिस
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऋषिकेश निवासी वादी द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी गई कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन अपनी परिचित एक अन्य युवती के साथ आईडीपीएल क्षेत्र में गई थी, जहां उसे एवं उसकी परिचित युवती को कुछ युवकों ने बहला फुसलाकर शराब पिलाई तथा उनकी नाबालिग बहन के नशे में होने की स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ अश्लील हरकत एवं यौन अपराध किया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल मु0अ0सं0- 281/2026, धारा 75(2) बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता/गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली ऋषिकेश पर पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन, पूछताछ एवं अन्य तथ्यों के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्तों शिवम उर्फ शुभम, गोविन्द एवं दीपक उर्फ डीपी को बाद आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा पीडिता को बहला फुसलाकर शराब पिलाने तथा अत्यधिक नशा होने के उपरान्त नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की घटना को स्वीकार किया गया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा- 137(2)/70(2)/75(2)/61(2) बीएनएस एवं धारा 5/6/7/8 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- शिवम उर्फ शुभम पुत्र पवन कुमार, निवासी इब्राहिमपुर, रामपुर, रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र- 19 वर्ष।
2- गोविन्द पुत्र खेमचन्द, निवासी ग्राम श्यामनगर, सुनहैरा, रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र- 21 वर्ष।
3- दीपक उर्फ डीपी पुत्र सेवाराम, निवासी ग्राम सुनहैरा, रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र- 20 वर्ष।
*पुलिस टीम:-*
1- प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, कोतवाली ऋषिकेश
2- व0उ0नि0 नवीन जोशी
3- उ0नि0 राजकुमार
4- म0उ0नि0 ज्योति
5- का0 सौरभ वालिया
