
सांख्य योग फाउंडेशन का मल्टी स्पेशलिटी अरिहंत हॉस्पिटल तथा मनोचिकित्सक डॉ ए पी एस औलख तथा आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर साक्षी मित्तल के साथ हुआ अनुबंध
सांख्य योग फाउंडेशन के प्रेसिडेंट डॉ मुकुल शर्मा ने बताया की सामाजिक कार्यों के लिए फाउंडेशन का मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल अरिहंत हॉस्पिटल के साथ-साथ मनोचिकित्सक डॉ औलख वह आयुर्वेद के क्षेत्र में प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ साक्षी मित्तल के साथ अनुबंध हुआ है जिसमें संस्था और हॉस्पिटल और समस्त चिकित्सक मिलकर सामाजिक सेवाओं में सराहनीय कार्य करेंगे


किसी प्रकार की चिकित्सा से कोई भी व्यक्ति दूर न रह पाए इस तरह की सोच को मुख्य बिंदु बनाकर संस्था और समस्त सर्जन और चिकित्सक जनहित में कार्य करेंगे
संस्था के द्वारा भविष्य में एक एंबुलेंस को भी चलाया जाएगा जो कि जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी
इस अनुबंध में संस्था के अध्यक्ष डॉ मुकुल शर्मा सचिव गीता चौधरी अंकित सिंह तथा अरिहंत मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉक्टर अभिषेक जैन, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ साक्षी मित्तल डॉ अभिषेक तथा मनोचिकित्सक डॉक्टर ए पी एस ओलखके साथ हुआ
