
देश के बच्चों ने तरह साल से खामोश देश की आवाज़ फिर से बुलंद कर दी
सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: महानगर देहरादून के अनेक स्थानों ईसी रोड मंगला देवी इंटर कॉलेज, गोविन्दगढ़ स्नेहा दून अकैडमी, मांजरा, द्रोणपुर के शास्त्रीनगर खाला, कांवली में देश के अस्सी वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों में तिरंगा फहराते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ को देश के जेन जी व युवा पीढ़ी को समर्पित करते हुए अपने शुभकामना भाषणों में कहा कि पिछले तेरह वर्षों से देश की हुकूमत में अंग्रेजों से भी बत्तर तानाशाही रवैया अपना कर देश के लोकतंत्र का गला घोंटते हुए असहमति, अत्याचार व अन्याय के खिलाफ देश की जनता की आवाज को खामोश कर दिया था और जो सरकार के जनविरोधी कामों के खिलाफ आवाज़ उठा रहे थे उनको ईडी सीबीआई।इनकम टैक्स व पुलिस का भय दिखा कर या तो भाजपा में शामिल करवा लिया या खामोश करवा दिया गया किन्तु बीस जुलाई के बाद देश के जेन जी व युवा पीढ़ी ने देश की राजधानी समेत देश के सैकड़ों शहरों में जिस प्रकार से अहिंसक और गांधीवादी तरीके से संघर्ष किया उसने देश की जनता की गुम हो चुकी विरोध की आवाज़ को एक बार फिर बुलंद कर दिया।

श्री धस्माना ने कहा कि हमारी पीढ़ी ने देश को आज़ाद करवाने के लिए कुर्बानी देने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, अशफ़ाक़ उल्ला, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल और महात्मा गांधी पंडित नेहरू व सरदार पटेल के बलिदानों और संघर्षों के बारे में किताबों में पढ़ा है व अपने बुजुर्गों से किसी कहानियाँ में सुना है उनको देख नहीं है किन्तु आज हमने और आने वाली पीढ़ियों ने जंतर मंतर पे अन्याय भ्रष्टाचार नष्ट भ्रष्ट हुई शिक्षा व्यवस्था व भ्रष्ट तानाशाह सरकार के खिलाफ संघर्ष करते हुए आज के गांधी सुभाष भगत सिंह और अशफाख उल्ला को लाठियां व पैलेट गन के छर्रे खाते देखा है, लहूलुहान युवाओं को बिना प्रतिकार किए बहादुरी से डंडे खाते देखा है। श्री धस्माना ने कहा कि ये भारत के आधुनिक इतिहास के नए अध्याय की शुरुआत है और निश्चित रूप से यह एक बेहतर भारत नया भारत बनाने का नया रास्ता है जिसको अगुवाई भारत के भविष्य की पीढ़ी के हाथ में है।
श्री धस्माना ने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत अनेकता में एकता का सिद्धांत है जिसे वर्तमान हुक्मरान धर्म जाति क्षेत्रवाद जातिवाद के नाम पर भ्रष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब जेन जी व युवा वर्ग जिस प्रकार से इन सभी भेदों को खत्म कर एकजुट होकर अन्याय अत्याचार व भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लामबंद हुआ है उससे देश में नयी आशा की किरण दिखाई पड़ रही है। श्री धस्माना ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कांवली राजेश पुंडीर, शुभम सैनी, सोनू काजी, रविश जमाल , इजहार, सुल्तान , सुशील डोभाल, संजय भारती आदि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
