
कोटद्वार। मेरी आवाज सुनो फाउंडेशन और राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ की ओर से 19 जुलाई को नगर निगम प्रेक्षागृह में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम अपराह्न 3:00 बजे शुरू होगा जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 500 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज नौडियाल ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी होंगी। कार्यक्रम में डॉ. अपाला बलूनी, पंडित आदेश फौज, दिलीप कुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा आशुतोष शर्मा, डॉ. रेणू शरण, रश्मि चौधरी, बीरेंद्र रावत, सुंदर लाल जोशी और सुनीता मधवाल भी समारोह में प्रतिभाग करेंगे।
