Homeराज्य समाचारहरिद्वार में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण पर इंटरैक्टिव सत्र आयोजित 

हरिद्वार में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण पर इंटरैक्टिव सत्र आयोजित 

 

हरिद्वार, 15 जुलाई 2026 – हरिद्वार स्थित पतंजलि योगधाम में मनोविज्ञान की इंटर्नशिप के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ. ऋचा सक्सेना ने किया।कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब कंखल, द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. शीलू सिंह भाटिया ने की। सत्र में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन, आत्म-जागरूकता तथा सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिभागियों को संवादात्मक गतिविधियों और प्रश्नोत्तर के माध्यम से मानसिक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय बताए गए।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें राजीव अरोड़ा (अध्यक्ष), मनोज सुभुद्धि (सचिव), हरपाल सिंह (पूर्व अध्यक्ष), प्रदीप अग्रवाल (उपाध्यक्ष), केशव जोशी जी तथा चरणजीत सिंह जी, डॉ. सुनीता और डॉ. पारुल शामिल थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।
सत्र के दौरान वक्ताओं ने यह भी रेखांकित किया कि मानसिक स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत ही नहीं बल्कि सामाजिक विकास के लिए भी अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं और समाज को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की ओर प्रेरित करते हैंl

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News