Homeराज्य समाचाररामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट में पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश: ...

रामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट में पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश:  52 लोगो को किया गिरफ्तार, 10 युवतियों को किया रेस्क्यू

 

रामनगर। रामनगर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में कथित देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मौके से 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नेपाल, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 10 युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट परिसर में बिना लाइसेंस बार संचालित होने का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने भारी मात्रा में शराब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार कुछ समय से रिसॉर्ट में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। पुलिस जैसे ही रिसॉर्ट पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई। तलाशी के दौरान कई कमरों से लोग आपत्तिजनक परिस्थितियों में मिले, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिसॉर्ट में कथित देह व्यापार के साथ-साथ बिना वैध लाइसेंस के बार का संचालन भी किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में शराब, नकदी और अन्य सामग्री जब्त की है, जिसे जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News