14.3 C
Dehradun
Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडदिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई दुखद घटना के बाद, प्रदेश के...

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई दुखद घटना के बाद, प्रदेश के कोचिंग सेंटरों को लेकर भी चलेगा अभियान दिशा निर्देश हुए जारी

 

उत्तराखंड के आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली के कोचिंग सेंटर में के बेसमेंट में पानी भरने से हुई बच्चों की मौत के मामले का संज्ञान लेकर उत्तराखंड में कोचिंग सेंटर के लिए कोचिंग सेंटर के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए हैं। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपर सचिव आवास और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को दूरभाष पर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की घटना के बाद तीन छात्र जिसमे दो लड़कियां एक लड़का निकलने में असफल रहे, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। ऐसी घटना उत्तराखंड में ना हो इसके लिए कोचिंग सेंटर में अभियान चलाया जाए। डॉक्टर अग्रवाल ने निर्देश दिए कि प्रदेश की कोचिंग सेंटर में मानक अनुसार कार्य नहीं होने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देशित किया की बेसमेंट में सुरक्षा उपाय और आपदा के समय निकासी जैसे अन्य आवश्यक उपाय न होने पर कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएह

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News