मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सीएम आवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अलग अंदाज में स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने उन्हें चारधाम का प्रसाद एवं देवभूमि उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ़ हिमालयाज” के स्थानीय उत्पादन भेट किए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री के मध्य दोनों राज्यों के हितों से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।