9.4 C
Dehradun
Tuesday, January 13, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारराज्यपाल ने किया ‘‘इंडस्ट्री 5.0 ब्रिजिंग ह्यूमैनिटी एंड टेक्नोलॉजी फॉर अ सस्टेनेबल...

राज्यपाल ने किया ‘‘इंडस्ट्री 5.0 ब्रिजिंग ह्यूमैनिटी एंड टेक्नोलॉजी फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर’’ पुस्तक का विमोचन

यह पुस्तक विकसित भारत की सोच को दर्शाने के साथ टेक्नोलॉजी पर आधारित समावेशी और सतत राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास -राज्यपाल

इस पुस्तक में आने वाली नई औद्योगिक क्रांति की दिखती है झलक- राज्यपाल

 

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से. नि. ने आज राजभवन में ‘‘इंडस्ट्री 5.0 ब्रिजिंग ह्यूमैनिटी एंड टेक्नोलॉजी फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर’’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तरांचल विश्वविद्यालय द्वारा कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि, प्रो. राजेश सिंह और प्रो. अनीता गहलोत के संयुक्त संपादन में लिखी गई है।


पुस्तक विमोचन के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक आने वाली नई औद्योगिक क्रांति की झलक देती है, जिसमें तकनीक के साथ-साथ मानवीय मूल्य जैसे नैतिकता, सहानुभूति और सतत विकास को भी महत्व दिया गया है।  उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विकसित भारत की सोच को दर्शाती है और टेक्नोलॉजी पर आधारित समावेशी और सतत राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। राज्यपाल ने कहा कि जब हम प्रौद्योगिकी को मानवता के कल्याण से जोड़ते हैं तब हम एक बेहतर स्वास्थ और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं। तकनीकी विकास का प्रभाव व्यक्ति और समाज पर केंद्रित होना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रौद्योगिकी न केवल जीवन को सरल बनाएं बल्कि इसे अधिक न्यायपूर्ण समावेशी और सतत भी बनाएं। राज्यपाल ने कहा कि भारत की युवा शक्ति और प्राचीन ज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़कर हम इस बदलाव का नेतृत्व कर सकते हैं। यह पुस्तक सिर्फ तकनीकी विकास की बात नहीं करती, बल्कि यह ऐसे भविष्य की कल्पना करती है जहां उद्योग समाज को सशक्त बनाते हैं और लोगों के जीवन को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने इसके लिए पूरे उत्तरांचल विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News