
हसनपुर मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा ने विकास को बताया प्राथमिकता
बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार: सौरभ बहुगुणा
सितारगंज में सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा ने जताया आभार
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ग्राम पंचायत चाचर के हसनपुर मार्ग पर सड़क सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सौरभ बहुगुणा ने कहा कि क्षेत्रवासियों का प्रेम, विश्वास और सहयोग ही उन्हें लगातार जनहित में काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।



