
रामकुमार वालिया को मिली राष्ट्रीय स्तर पर एक और बहुत बड़ी जिम्मेदारी भारत की राष्ट्रीय स्तरीय कोऑपरेटिव सोसाइटी फार्मर्स कंज्यूमर कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के चेयरपर्सन बने रामकुमार वालिया
उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री एवं कांग्रेसी नेता रामकुमार वालिया को एक और बहुत बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त हुई है श्री वालिया भारत की कोऑपरेटिव सोसाइटी फार्मर्स कंज्यूमर कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के अध्यक्ष /चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं विगत दिनों साउथ दिल्ली के जिलाधिकारी श्री लक्ष्य सिंगल चुनाव अधिकारी जी के कार्यालय दिल्ली में समिति के निदेशक मंडल की हुई बैठक में श्री वालिया को निर्विरोध रूप से सोसाइटी का अध्यक्ष /चेयरमैन चुना गया था जिसकी स्वीकृति आज भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के चुनाव प्राधिकरण द्वारा प्राप्त हो गई है श्री वालिया को समिति का अध्यक्ष चुने जाने पर आज दिल्ली सोसाइटी के सभी निदेशकों ने श्री वालिया को शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व में सोसाइटी अपना उद्देश्य पूरा करेगी और पूरे देश के अंदर मल्टी पर्पस स्टोर खुलवाकर लोगों को सस्ती दरों पर शुद्ध एवं अच्छा सामान उपलब्ध कराने का कार्य करेगी

