Homeराज्य समाचारहुड़दंगियों पर पड़ पुलिस ने कसा शिकंजा: सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने...

हुड़दंगियों पर पड़ पुलिस ने कसा शिकंजा: सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले 05 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 14/08/2026 को कोतवाली प्रेमनगर पर कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बिधौली क्षेत्र में कुछ लोग आपस मे झगडा कर रहे है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो पाया कि दो पक्षो के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद होने के कारण दोनो पक्ष सार्वजनिक मार्ग पर हुडदंग कर आपस मे लडाई-झगडा कर रहे थे, जिन्हें मौके पर समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो पक्ष नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर हंगामा करने लगे। मौके पर शांति व्यवस्था भांग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षो के 05 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता :-*

1- मंयक गुरुंग पुत्र मनीष गुरुंग निवासी गढी कैन्ट, कोतवाली कैन्ट, देहरादून, उम्र- 20 वर्ष

2- निखिल पुण्डीर पुत्र गोविन्द सिंह पुण्डीर निवसी किमाडी रिखोली हाथीपांव, कोतवाली मसूरी देहरादून, उम्र- 24 वर्ष

3- वैभव पुत्र नवनीत गोयल निवासी 22/1 द्वारिकाधीश रोड, कमला टावर, कानपुर, उ0प्र0 हाल पता अरिहन्त होम हास्टल, पौंधा, बिधौली, उम्र 19 वर्ष

4- साहिल पुत्र नितिन भाटिया निवासी सी-11 मोतीबिहार, कानपुर, उ0प्र0 हाल अरिहन्त हॉस्टल, पौंधा, बिधौली, उम्र- 19 वर्ष

5- अंकित पांडे पुत्र श्री दिनेश पांडे निवासी पटेल रोड नियर नगर निगम, देहरादून, उम्र 36 वर्ष

*पुलिस टीम :-*

1- उ०नि० जैनेंद्र सिंह राणा, चौकी प्रभारी बिधौली, थाना प्रेम नगर
2- कां0 श्रीकांत मलिक
3- कां0 वीरेंद्र भंडारी

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News