5.2 C
Dehradun
Friday, February 14, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंड76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में...

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने ली परेड की सलामी, सीएम धामी भी हुए सम्मिलित

देहरादून के परेड ग्राउंड में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सीएम धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान कई विभागों की झांकियां भी निकाली गई और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हमने देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारतवर्ष को विकसित राष्ट्रीय राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( सेनि) ने कहा कि आज हमारी पहचान केवल आर्थिक या सैन्य ताकत तक सीमित नहीं है बल्कि हमारी उपलब्धि आज विज्ञान तकनीक खेल एवं संस्कृति भी है। राज्यपाल ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों वीर शहीदों को स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर और संविधान निर्माता को नमन किया। उन्होंने कहा कि हमने देश की आजादी की शताब्दी वर्ष 2047 तक भारतवर्ष को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज का नया भारत हर क्षेत्र में प्रगति करते हुए वैश्विक मंच पर एक सशक्त रूप से उभर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक बनना भारत की तेज प्रकृति का सूचक है । हाल ही के वर्षों में हमने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों के माध्यम से उत्पादन और निर्यात को और नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

इस अवसर सीएम धामी ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकियों ने उत्कृष्ट उत्तराखंड की समृद्धि, सांस्कृतिक धरोहर, साहसिक पर्यटन, गतिविधियों और प्रदेश के विकास की दिशा में किए गए प्रयासों को बहुत सुंदर तरीके से प्रदर्शित किया गया है। इन झांकियों को देखकर उत्तराखंड की सशक्त और विकसित छवि को महसूस करना अत्यंत गर्व का अनुभव था। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार उत्तराखंड को देश के अग्रणी और सर्वश्रेष्ठ राज्यों में एक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।\

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News