Homeराज्य समाचार02 लाख मूल्य की 6.43 ग्राम स्मैक के साथ 1 युवक गिरफ्तार 

02 लाख मूल्य की 6.43 ग्राम स्मैक के साथ 1 युवक गिरफ्तार 

 

मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल प्लेटिना संख्या: यू0के0-07-बीजे-7105 को किया सीज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 12-08-26 को चैकिंग के दौरान हरबर्टपुर क्षेत्रान्तर्गत हरिपुर आम के बाग के पास से अभियुक्त फरमान पुत्र स्व0 श्री यासीन को 6.43 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहन मोटर साइकिल बजाज प्लेटिना संख्या: यू0के0-07-बीजे-7105 को सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0स0-245/2026 धारा: 8/21/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो स्वंय नशे का आदी है तथा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये वह कुल्हाल निवासी एक महिला से उक्त स्मैक सस्ते दामों में खरीदकर अन्य नशा तस्करों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त से पूछताछ के दौरान कुछ अन्य नशा तस्करों के समबन्ध में भी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनके सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* फरमान पुत्र स्व0 श्री यासीन निवासी बडा रामपुर कोतवाली सहसपुर जिला देहरादून उम्र 35 वर्ष

*बरामदगी:*
01- 6.43 ग्राम अवैध स्मैक अनुमानित मूल्य 02 लाख रू0 से अधिक
02- मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहन बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-बीजे-7105

*पुलिस टीम:*
01- उ0नि0 मयंक त्यागी चौकी प्रभारी हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
02- हे0का0 राजेन्द्र बर्तवाल
03- पीआरडी रितिक चौहान

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News