Homeराज्य समाचार“युवाओं के सशक्तिकरण और विकसित उत्तराखण्ड" के संकल्प को लेकर सीएम धामी...

“युवाओं के सशक्तिकरण और विकसित उत्तराखण्ड” के संकल्प को लेकर सीएम धामी से मिले विपुल मैन्दोली

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैन्दोली ने आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के युवाओं के हितों, युवा मोर्चा के वर्तमान क्रियाकलापों, भविष्य की योजनाओं एवं राज्य में युवाओं की भागीदारी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस अवसर पर विपुल मैन्दोली ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखण्ड के युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, राजनीति, शिक्षा, खेल, स्वरोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंचकर युवाओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने एवं उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में युवाओं को स्टार्टअप, स्वरोजगार, डिजिटल कौशल एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही “विकसित उत्तराखण्ड” एवं “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु नेतृत्व विकास, सामाजिक जागरूकता एवं नीति निर्माण जैसे कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
विपुल मैन्दोली ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अवसर एवं मजबूत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि पहाड़ के युवाओं को पलायन के लिए मजबूर न होना पड़े। वे लगातार प्रदेश के युवाओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत हैं।
इसी क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जनपद चमोली के विकासखण्ड नन्दानगर स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनोल के विद्यार्थियों को कक्षा 10 के बाद आगे की पढ़ाई के लिए लगभग 15 किमी दूर जंगल वाले रास्ते से राजकीय इण्टर कालेज बूरा जाना पड़ता है, जिससे छात्र-छात्राओं को जंगली जानवरों का खतरा रहता है। श्री मैन्दोली द्वारा मुख्यमंत्री से विद्यालय को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के उच्चीकरण से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षिक वातावरण प्राप्त होगा तथा दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने विषय को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News