Homeराज्य समाचारयात्रा रूट में स्थानीय नागरिकों व यात्रियों में तनाव के लिए स्थानीय...

यात्रा रूट में स्थानीय नागरिकों व यात्रियों में तनाव के लिए स्थानीय प्रशासन व प्रदेश सरकार जिम्मेदार: सूर्यकांत धस्माना

महेंद्र भट्ट का यात्रा की अव्यवस्थाओं के संबंध में बयान हास्यास्पद व बेतुका

देहरादून: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के यात्रा रूट पर अव्यवस्थाओं और यात्रियों व स्थानीय जनता में टकराव के संबंध में दिए गए बयान को वाहियाद व बेतुका बताते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने जबरदस्त पलटवार किया । उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा बेतुकी और वाहियाद बात क्या हो सकती है कि चार धाम व हेमकुंड यात्रा में अव्यवस्थाओं व नागरिकों तथा यात्रियों में हो रहे टकराव के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस को जिम्मेदार बता रहे हैं। आज शाम अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि जनता इतनी सीधी नहीं है कि वो यह नहीं जानती कि जिन भाजपाइयों को उन्होंने लगातार दूसरी बार प्रदेश की बागडोर सौंपी है यात्रा की व्यवस्थाओं व यात्रा रूट पर यात्रियों को सुरक्षा उनके रहने भोजन व दर्शन के सुलभ इंतजाम व साथ ही स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा और सद्भावना कायम रखने की जिम्मेदारी किसकी है। श्री धस्माना ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अव्यवस्थाओं व यात्रियों तथा स्थानीय नागरिकों के बीच हो रहे टकराव के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है जबकि हकीकत यह है कि सरकार इन दोनों मामलों में फिसड्डी साबित हुई है और ऋषिकेश, कर्णप्रयाग व नगरासु को घटनाओं ने तो पूरे प्रदेश को शर्मशार कर दिया है। श्री धस्माना ने कहा कि हुड़दंग करने वाले यात्रियों व पर्यटकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का साहस भाजपा सरकार की पुलिस में नहीं है और यात्रियों की सुविधाओं के प्रति भी सरकार लापरवाह है और बदनामी होने पर सरकारी पार्टी खिसयानी बिल्ली की तरह खंभा नोचने में लगी है और अपनी असफलताओं के लिए कांग्रेस पर तोहमत जड़ रही है। श्री धस्माना ने कहा कि यह तो अच्छा हुआ कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी सरकार की नाकामियों के लिए पंडित नेहरू को जिम्मेदार नहीं ठहराया।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News