
सकुशलशक्ति नहर पुल नंबर-1 के पास दर्दनाक घटना, 28 वर्षीय किरण चंदेल की मौत
विकासनगर ): विकासनगर में शुक्रवार शाम को एक बेहद दर्दनाक घटना घटी। 28 वर्षीय महिला किरन चंदेल ने अपनी दो छोटी बेटियों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी।
घटना शाम करीब 4:30 बजे शक्ति नहर के पुल नंबर-1 के पास हुई। आस-पास के लोगों और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को बहते हुए बचाया। दोनों बच्चियां (3 वर्षीय आरवी और 3 माह की नवजात) फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
महिला का शव बरामद:
घटना के कुछ घंटों बाद पुलिस और SDRF की टीम ने किरण चंदेल का शव नहर से बरामद कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार:
किरन चंदेल मूल रूप से ग्राम जाखन विहार की निवासी थीं और मंडी चौक, विकासनगर में रहती थीं। वर्ष 2020 में धीरज चंदेल से लव मैरिज हुई थी। पति हैदराबाद में नौकरी करते हैं और 10 मई 2026 से छुट्टी पर घर आए हुए थे।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव से जुड़ा मामला हो सकता है।
कोतवाली विकासनगर पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।
