Homeराज्य समाचारवन मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व: स्वतंत्रता दिवस...

वन मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व: स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

 

देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन मुख्यालय, उत्तराखंड देहरादून में देश की आजादी का पर्व गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) उत्तराखंड कपिल लाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस दौरान राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

कार्यक्रम के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने का संदेश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन, वन्यजीव सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा 8 वन पंचायत सरपंचों, पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस 2026 की थीम “युवा शक्ति और विकसित भारत में योगदान” का उल्लेख करते हुए युवाओं से विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षित वन और समृद्ध जन ही विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। कार्यक्रम में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News