दिल्ली विधानसभा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट को गुरुवार को डिप्टी स्पीकर चुना गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव पेश किया, जिसे मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने समर्थन दिया। बिष्ट को बहुमत से यह पद मिला और अब वे दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के रूप में कार्य करेंगे। इससे पहले रोहिणी के विधायक और पिछली सरकार के कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष रहे विजेंद्र गुप्ता भी निर्विरोध स्पीकर चुने गए थे। मोहन सिंह बिष्ट छठी बार दिल्ली विधानसभा पहुंचे हैं और इस बार भाजपा ने उन्हें करावलनगर की बजाय मुस्तफाबाद से चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान को करीब 17 हजार वोटों से हराया। बिष्ट का विधानसभा में सबसे वरिष्ठ सदस्य होना, भाजपा के लिए एक बड़ा लाभ है, और इसी वजह से पार्टी ने उन्हें डिप्टी स्पीकर पद के लिए चुना।
उत्तराखंड निवासी मोहन सिंह बिष्ट को दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर किया गया नियुक्त
RELATED ARTICLES